छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

RAIPUR: बीजेपी प्रभारी नीतिन नबीन साधा कांग्रेस पर जमकर निशाना, बोले जनता के साथ अन्याय करने वाले अब कर रहे न्याय यात्रा का ढोंग…

रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी BJP प्रभारी नीतिन नबीन गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पहले जनता के साथ अन्याय किया और अब घटनाओं को बड़ी घटना बताकर उकसाने का काम कर रही है। जो भी घटनाएं हुई है, उनके दोषियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। हम लोग बचाने वाले लोग नहीं है।READ ALSO :RAIPUR: कांग्रेस नेता की इस बीमारी से हुआ निधन, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने जताया शोक…

उन्होंने आगे कहा कि, पहले कांग्रेस CONGRESS अपराधियों को सीएम हाउस में संरक्षण देती थी। कांग्रेस ने जनता के साथ पांच साल अन्याय किया पहले उसका हिसाब दें। सरकार को अस्थिर करने की साजिश पर श्री नबीन ने कहा कि, किस तरह से खेल चल रहा है और बलौदा बाजार की घटना जिसमें कांग्रेस के विधायक इंवॉल्व हैं।

राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं
BJP बीजेपी प्रभारी नबीन ने आगे कहा कि, जो लोग आरक्षण की दुहाई देते थे। लेकिन उनके नेता राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ चाय की चुस्की लेते हैं। ये क्या न्याय यात्रा निकालेंगे?READ ALSO :Chhattisgarh: खेत में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत…

राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी BJP के काम करने का तरीका है। निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर नबीन ने कहा कि, निगम मंडल की सूची समय पर आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button