
सामाजिक – स्वयंसेवक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से सामाजिक जीवन का आरंभ । नगर अध्यक्ष, विभाग प्रमुख, संभाग प्रमुख, प्रदेश सहमन्त्री, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
राजनैतिक क्षेत्र- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश पदाधिकारी होने के बाद भी राजनैतिक क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनैतिक जीवन आरंभ कर कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा में मण्डल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदेश भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं।
सांसद- सत्रहवीं लोक सभा में बिलासपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़े तथा रिकार्ड मतों से विजयी हुए। संसद में अपने लोकसभा बिलासपुर के साथ-साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की समस्याओं को सदन में मुखरता के साथ उठाते हैं।
विशेष – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक कुशल अधिवक्ता के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता भी रहे ।