छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

बिलासपुर सांसद तोखन साहू के पास PMO से आया कॉल, मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से बनेंगे मंत्री …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 10 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की है। जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी संसदीय दल दिल्ली में है। ऐसे में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को PMO से फोन आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। जिसके बाद उनके मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई है। लेकिन अब तोखन साहू आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे। तोखन साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो प्रदेश के साहुओं को साधने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

बिलासपुर सांसद तोखन साहू के पास PMO से आया कॉल, मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से बनेंगे मंत्री ...
बिलासपुर सांसद तोखन साहू के पास PMO से आया कॉल, मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से बनेंगे मंत्री …

ये हैं बिलासपुर सांसद तोखन साहू

सांसद तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 2014-15 में तोखन साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए।

बृजमोहन अग्रवाल का भी चल रहा है नाम

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल ने हासिल की है। फिलहाल वे साय सरकार में मंत्री है. वह लगातार 8वीं बार विधायक भी चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को साढ़े 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि, वे केंद्र में मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के सीनियर लीडर हैं। उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव भी है। इसी के साथ साय मंत्रिमंडल में खाली हो रहे मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button