महावीर भगवान संकटमोचन हनुमान जी की जयंती तरीघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गरियाबंद- प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के गांव – गांव व शहरों में महावीर भगवान संकटमोचन हनुमान जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । ग्राम लोहरसी , सहसपुर तरीघाट , भेंडरी व कोपरा में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचकर प्रभु श्रीराम चन्द्र और हनुमान जी की कथा सुनी और सुखसमृद्धि की कामना की ।
कार्यक्रम की शुरुवात गांव में कलश यात्रा व भव्य भगवा झंडा के साथ बाजे गाजे के साथ पूरे गली का भृमण कर शुरू किया गया । गांव के हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । वही ग्राम तरीघाट में शिवशंकर मानस मंडली तरीघाट , गीतांजली मानस मंडली सिर्रीखुर्द वही ग्राम भेंडरी में जय बजरंग मानस परिवार भेंडरी , जय भोले मानस परिवार ग्राम कोपरा में प्रयज्ञा मानस मंडली कोपरा , भक्ति गडाही मानस परिवार एवं ग्राम लोहरसी श्री राधे मानस परिवार , जय बजरंग मानस परिवार लोहरसी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम को सफल बनाने युवा बुजुर्ग व महिलाओं का भरपूर योगदान रहा ।
खबरे और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






