BIG NEWS: बिजली बिल जमा नहीं कराया तो सील होगा घर, जब्त होंगे फ्रीज, टीवी, कूलर…

उज्जैन, 21 नवंबर 2022। अब बिजली बिल जमा नहीं करने वालों की खैर नहीं है। दरअसल, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई का मूड बना लिया है और इसक लिए बकायदा अभियान भी शुरू किया है। कंपनी ने उज्जैन में रविवार को 7 लोगों के घरों से फ्रीज, टीवी, कूलर, हीटर व अन्य सामान जब्त कर लिया। अब इन सामानों को कुर्क कर कार्रवाई की जाएगी और बिजली की रकम वसूली जाएगी। (Electricity bill)
बिजली कंपनी के मुताबिक लोग सालों साल से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, कई लोगों पर करीब 90 हजार से अधिक का बिजली का बिल बाकी है, बिल जमा नहीं होने पर अब कंपनी द्वारा लोगों के घरों से सामान जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई है। कंपनी ने तीन घरों से फ्रीज, टीवी, कूलर, हीटर के अलावा अन्य सामान जब्त किया है।
वहीं कुछ मकानों को भी सील करने की कार्रवाई की जा रही है, कार्यपालन मंत्री के अनुसार अब इस सामान को कुर्क किया जाएगा जिससे मिलने वाली राशि से बिजली बिल की भरपाई की जाएगी, जिन घरों से जब्ती की कार्रवाई की गई है वह 2 से 3 साल से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसके चलते कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। (Electricity bill)
READ ALSO-BIG NEWS: लोहार ने टंगिया से हमला कर किसान की हत्या की , गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी किया वार…
कंपनी के अधिकारियों की माने तो करीब 200 लोगों पर बिजली कंपनी का 1.70 करोड़ रुपए बकाया है, जिन्हें कुर्की का नोटिस जारी किया गया था इनमें से 70 लोगों ने रुपये जमा कर दिए हैं।
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






