छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
कांग्रेस को बढ़ा झटका, भाजपा में शामिल हुई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल…

दुर्ग। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में थे।
विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेध होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।