छत्तीसगढ़बड़ी खबर

चुनाव से पहले आरंग में कांग्रेस को बड़ा झटका, खुशवंत गुरु के नेतृत्व में 120 लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश…

आरंग: बीजेपी के युवा और नेता खुशवंत इन दिनों लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे है। भेट मुलाकात की इसी कड़ी में आज खुशवंत गुरु आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा पहुंचे। यहां उन्होंने आम जनता से भेट मुलाकात की और केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया।

इस दौरान खुशवंत गुरु और बीजेपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर गांव के सरपंच, महिला समूह एवं युवकों समेत कुल 120 लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। इन सभी लोगों को खुशवंत गुरु ने बीजेपी में प्रवेश कराया। विदित हो की प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले आम जनता का बीजेपी में प्रवेश करना पार्टी के लिए अच्छा संकेत है।

इस दौरान खुशवंत साहेब के अलावा राजेंद्र चंद्राकर जी, सालिक साहू जी, विनोद साहू जी, देवराज जांगड़े जी, भोला जांगड़े जी संदीप चांदने जी, नालेश बांधे जी, पार्वती जांगड़े सरपंच परसदा, चरण जांगड़े जी आकाश जांगड़े जी, आर्या आडिल जी, बाबा भट्ट, कांता प्रसाद गिलहरे, बिसेसर मारकंडे जी, चैतलाल बंजारे, लखन टंडन, देवानंद जांगड़े राजेश जोशी, धनेश जोशी, चरणदास जांगड़े, राकेश जोशी, प्रदीप मिर्री, भानु तोडर, आकाश जांगड़े, उदेश्वर डहरिया, डेविड टंडन, थानेश्वर भारती, समीर टंडन , नरेश साहू, निलेश बांधे, दीपक बंजारे, पवन घृतलहरे ,भुरू बंजारे , अमरौतिन जांगड़े अध्यक्ष महिला समूह, रेखा देवी जांगड़े उपाध्यक्ष महिला समूह समेत समस्त महिला समूह के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button