भाई ने बहन से किया रेप, पीड़िता ने जहर खाकर की आत्महत्या..

अलीगढ़. जलाली चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर रिश्ते की बहन को रास्ते से घर में खींचकर 18 वर्षीय भाई ने दुष्कर्म किया. इसके बाद किसी को बताने पर मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की धमकी दी. वहां से रोते-बिलखते हुए अपने घर लौटी किशोरी ने लोकलाज के भय से विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी. (victim committed suicide)
READ ALSO-Breaking: आलिया भट्ट बनीं मां, रणबीर कपूर के घर में हुआ नन्ही परी का जन्म….
लड़की को गंभीर हालत में परिवार वालों ने पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम करीब चार बजे पीड़िता की मौत हो गई. मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है.
READ ALSO-प्रेमिका की शादी से नाखुश युवक ने ,पहले फेसबुक पर आया लाइव, फिर ग्राइंडर मशीन से काटा गला…
वहीं पीड़िता की मौत के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. मृतका के पिता का कहना है कि बेटी ने बताया था कि आरोपी ने धमकी दी थी कि पुलिस में शिकायत करने पर वह मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा. इसी डर के चलते उनकी बेटी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. (victim committed suicide)
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






