बेमेतरा: न्याय विभाग भारत सरकार एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जावेगा। इस प्रतियोगिता में 05 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत की जा सकती हैं।
See Also: छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र 1 मार्च से होगी शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे बजट पेश
इस प्रतियोगिता में कोई भी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभाग, निजी व्यक्ति, संगठन अथवा कोई भी संस्था भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा। इसके अलावा कानूनी जागरूकता से संबंधित अन्य शार्ट फिल्में (दिशा एवं अन्य विषयों पर) गैर प्रतियोगिता वर्ग में जमा की जा सकती है, इनका भी प्रदर्शन किया जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
See Also: तुंहर सरकार तुंहर द्वार: नई गाड़ी ख़रीदते ही डीलर पॉइंट से हो सकेगा परमिट का आवेदन…
ज्ञात हो कि दिशा स्कीम के अंतर्गत मोबाइल एवं वीडियो के माध्यम से तथा जन सूचना केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का कार्य छ.ग. राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में किया जा रहा है तथा इसके लिए प्रत्येक जिले के लिए एक-एक टेली अधिवक्ता भी नियुक्त किया गया है। स्कीम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट www.cgslsa.gov.in पर देखा जा सकता है तथा विधिक सहायता अधिकारी के मो.नं. 9131525540 से संपर्क किया जा सकता है।

खबरे और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






