राजिम राजिम माघी पुन्नी मेला के आठवें दिन 12 फरवरी रविवार को स्टार नाईट अनुराग शर्मा की प्रस्तुति होगी। मुख्यमंच पर प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकरों अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब आनंदित कर रहे हैं। 12 फरवरी रविवार को शाम 5 से 7 बजे तक लोक रंजनी के डॉ. पुरूषोत्तम की प्रस्तुति होगी।
Read More: मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत राजिम पुन्नी मेला में 150 बेटियों के हाथ हुए पीले
रात्रि 7 से 7.30 तक विप्र परिषद द्वारा संध्या पूजन आरती किया जाएगा। रात्रि 7.30 से 10 बजे तक छत्तीसगढ़ के स्टार नाईट अनुराग शर्मा की प्रस्तुति होगी। वहीं सांस्कृतिक मंच क्र. 2 में सुबह 11 से 12 बजे तक सुनीता शर्मा पंडवनी की प्रस्तुति देंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक जगन्नाथ पटेल जसगीत की प्रस्तुति होगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक अभिषेक कुमार फाग मंडली, 2 से 3 बजे लोक नृत्य उत्तम साहू, 3 से 4 बजे तक प्रशांत सोनवानी द्वारा रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। मंच पर अंतिम प्रस्तुति 4 से 5 बजे तक पुरूषोत्तम यादव द्वारा राऊत नृत्य की प्रस्तुति होगी।
यह भी पढ़ें…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






