क्राइमदेशबिहारबड़ी खबर

महिला का बाल पकड़कर पिटाई करना पड़ा भारी: SP भरत सोनी ने थरथरी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, जांच के आदेश…

बिहार: जिले से इस वक्त एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहां महिला सम्मान से जुड़े एक गंभीर मामले में नालंदा पुलिस ने सख्त और त्वरित कार्रवाई कर एक मिसाल पेश की है। दरअसल थरथरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ थरथरी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया द्वारा बाल पकड़कर खींचते हुए मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। यह वीडियो सामने आने के बाद मीडिया कर्मियों ने मामले को प्रमुखता से उजागर किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच में कर्तव्य के स्तर पर गंभीर लापरवाही और अमर्यादित आचरण सामने आने के बाद थरथरी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

इस तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई को लेकर पूरे नालंदा जिले में सकारात्मक संदेश गया है। जिलेवासियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से आम जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और मजबूत होता है। वहीं, थरथरी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार उर्फ तरुण यादव ने इस कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन और मीडिया कर्मियों की खुलकर सराहना की है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर इस तरह की त्वरित कार्रवाई बेहद सराहनीय है। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं पर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार या अमानवीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस पूरे मामले ने यह साफ संदेश दे दिया है कि नालंदा में कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह वर्दी में ही क्यों न हो।
महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई तय है।महिला के घर संदिग्ध गतिविधि की सूचना, छापेमारी से गांजा बरामद

जगदलपुर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाली एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 6.09 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 4 हजार 750 रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा क्षेत्र स्थित मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक महिला मिली।

जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप (32) निवासी जगदलपुर बताया। घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग में खाकी रंग के सेलो टेप से लिपटे पांच पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में कुल 6.09 किलो गांजा पाया गया। आरोपी महिला गांजा रखने और बिक्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी)(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 2 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button