CG NEWS: एटीएम में चली गोली, थाना प्रभारी का बयान, घायल गार्ड से होगी पूछताछ…

मुंगेली। जिले के बड़ा बाजार इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM के बाहर गोली चलने से शनिवार को अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर जमा हो गए। फायरिंग में गार्ड को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SBI ब्रांच के बगल में एक्सिस बैंक का ATM है, जिसमें कैश डालने के लिए CMS कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे। उनके साथ एक्सिस बैंक का गार्ड अशोक टंडन (55 वर्ष) भी मौजूद था। जब कंपनी के कर्मचारी पैसा डाल रहे थे, उस वक्त गार्ड अशोक टंडन बाहर ही खड़ा था। तभी उसके हाथों से दुर्घटनावश उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। (injured guard will be interrogated)
READ ALSO-CG NEWS: ITI में क्लास के अंदर लड़के-लड़कियों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
गन लॉक नहीं होने की वजह से चली गोली सुरक्षाकर्मी अशोक टंडन के ही हाथों में लगी और उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके हाथों से खून बहने लगा। ATM के अंदर और बाहर भी खून के छींटे साफतौर पर देखे जा सकते हैं। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि घायल गार्ड को जिला अस्पताल से बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। अभी उससे पूछताछ की जाएगी, जिससे हादसे की सही वजह का पता चल सकेगा। गार्ड अशोक कुमार टंडन मूल रूप से नवागढ़ निवासी हैं, जो वर्तमान में मुंगेली में रहते हैं।(injured guard will be interrogated)
READ ALSO-CG NEWS: विधानसभा चुनाव-2022, शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






