Uncategorizedदेशबड़ी खबर

अयोध्या: रामलला का दर्शन करने आ सकते हैं राहुल गांधी…

अयोध्या: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी निकट भविष्य में रामलला का दर्शन करने आ सकते हैं। यह संभावना राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार एवं राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन की गत सोमवार को अयोध्या की गोपनीय यात्रा से प्रशस्त हुई। यात्रा के दौरान महाजन ने कुछ चुनिंदा संतों सहित रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास से उनके रामघाट स्थित आश्रम सत्यधाम पहुंच कर भेंट की।

महाजन के साथ राहुल गांधी की टीम के दो-तीन और महत्वपूर्ण सदस्य भी थे। मुख्य अर्चक से मुलाकात के दौरान महाजन ने उनसे कांग्रेस नेतृत्व के लिए मार्गदर्शन मांगा। आचार्य सत्येंद्रदास के अनुसार उन्होंने महाजन को कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर सामूहिक नेतृत्व विकसित करने और राम मंदिर से लेकर सनातन संस्कृति के प्रति नकारात्मक रवैए से बचने की सलाह दी।

इस बीच दोनों पक्ष इस तथ्य पर सहमत दिखे कि गांधी और विनोबा जैसे दिशावाहकों के संरक्षण में कांग्रेस इस देश की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती रही है। रामलला के मुख्य अर्चक से आधा घंटा की सफल और सदाशयतापूर्ण भेंट के बाद महाजन ने लौटते-लौटते निकट भविष्य में राहुल गांधी के अयोध्या आने और रामलला का दर्शन करने की बात कहकर मुख्य अर्चक के मन को टटोला भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button