पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

Assembly Elections : विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे भाजपा कार्यकर्त्ता….

Assembly Elections भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए विस चुनाव से पहले हिमाचल में उत्तराखंड के कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे।

RJ EXCLUSIVE : RSS की समन्वय बैठक छत्तीसगढ़ में, मोहन भागवत समेत केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल, 2023 विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा?

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे। कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है। अब पार्टी उन कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में है जिन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब नई दिल्ली के प्रवास में थे, उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनकी इस विषय पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय संगठन से हिमाचल राज्य में सक्रिय योगदान की अपेक्षा है।

Assembly Electionsb केंद्रीय नेताओं का मानना है कि भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

Assembly Elections इसको ध्यान में रखकर संगठन पार्टी कार्यकर्ता ओं को पड़ोसी राज्य में भेजने की तैयारी कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। चरणबद्ध ढंग से कार्यकर्ताओं को हिमाचल भेजा जाएगा और वहां भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button