क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

Chhattisgarh: महिला से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देते समय थे नशे में धुत, गांव में ही बनता है शराब…

रायगढ़: पुसौर थाना क्षेत्र में 19 अगस्त की रात महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और युवक को पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में ही यह बात सामने आ गई है कि पकड़े गए सभी आरोपित वारदात के समय नशे में धुत थे। आरेपित गांव में शराब-गांजा का सेवन कर घूमते रहते थे। पकड़े गए युवक कसाईपाली के हैं। करीब 50 परिवार वाले इसे गांव की कुल आबादी लगभग 400 है। कई परिवार खेत-खलिहान में हाथ भट्टी लगाकर शराब बनाते हैं। यही वजह है कि युवा नशे में रहते हैं।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म में दो नागालिगों सहित 16-17 युवकों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के कुछ देर बाद ही छह आरोपितों पकड़ा गया थाद्ध वहीं एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। एक नाबालिग की गुरुवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को एक और आरोपित विकास यादव को लाखा से पकड़ा गया है। वह अपने मामा के घर छिपा था।

ओडिशा से मादक पदार्थों की तस्करी
गांव कसाईपाली ओडिशा बार्डर से कुछ ही दूर है। रायगढ़ का सबसे नजदीक गांव बड़माल कनकतुरा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी होती है। विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस यहां कार्रवाई करती है। इसके बाद भी स्थिति पर नियंत्रण नहीं है।

पूर्व मंत्री उमेश पहुंचे पीड़िता के घर, आज आएगी जांच समिति
महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने विधायक विद्यावती सिदार, उत्तरी जांगड़े, कविता प्राणलहरे, चतुरी नंद और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरूण मालाकार की सदस्यता वाली जांच टीम बनाई है। यह टीम 25 अगस्त को गांव जाकर पीड़ित से मिलेगी, और रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारी को सौंपेगी। शुक्रवार को पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के साथ गांव सोडेकेला में पीड़िता के परिजनों से मिले। दोनों नेताओं ने न्याय का भरोसा दिलाया है। इस मुद्दे पर भाजपा ने आरोपितों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button