छत्तीसगढ़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ – बीजेपी के जिलाध्यक्ष, ने की महिला के साथ छेड़छाड़… अश्लील हरकत करने पर नेता के खिलाफ़ एफआईआर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में BJP में सब ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की FIR दर्ज कराई है। यह FIR धारा 354 में की गई है, जो कि गैर जमानती है। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद महिला ने तीन दिन पहले सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

दरअसल, यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता ने इस संबंध में BJP के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला शुक्रवार को थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन ले लिए और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद सोमवार को कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

नगर अध्यक्ष को देना पड़ा था इस्तीफा, महिला को भी निकाला

BJP के यह अंदरुनी विवाद नया नहीं है। बस नई बात इतनी है कि इसकी चपेट में अब जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी आ गए हैं। इससे कुछ समय पहले इसी महिला कार्यकर्ता ने नगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम पर भी ऐसा आरोप लगाया था। इसकी भी शिकायत पार्टी पदाधिकारियों से की गई थी। जिसके बाद ज्ञानेश्वर सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं दो दिन पहले BJP ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते महिला को निकाल दिया है।

BJP नेताओं ने डराकर चुप करा दिया था

महिला का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उसने पहले प्रदेश के नेताओं से मुलाकात कर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह थाने में आई है। आरोप लगाया कि उसके बारे में BJP जिलाध्यक्ष भ्रामक बातें फैला रहे हैं। उसे थाने में FIR दर्ज कराने की चुनौती दी गई। उसे कुछ पदाधिकारियों ने डराया भी कि वह बड़े आदमी हैं, पैसे वाले हैं। तुम्हे मार भी देगा तो कुछ नहीं होगा। इसके चलते उन्होंने शिकायत दी।

काम दिलवाने के बहाने की अश्लील हरकत

महिला कार्यकर्ता का आरोप है पार्टी के लिए काम करने के दौरान उसका कुछ बड़े नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पहले उसके पिता का निधन हो गया। इसके चलते उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इस संबंध में जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को भी बताया था। साथ ही काम दिलवाने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि उमेश अग्रवाल ने उससे अकेले आने के लिए कहा और जून 2021 में जब वह पार्टी कार्यालय पहुंची तो 5 हजार रुपए देकर अश्लील बातें कहीं और अश्लील हरकत भी की।

जिलाध्यक्ष बोले- हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है

वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी आरोपों को गलत बताया है। कहा कि उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। पार्टी इस षड्यंत्र की जांच कर रही है और जल्द ही इस संबंध में बयान जारी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में सच्चाई साबित हो जाये तो वे राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। वहीं मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मेरे खिलाफ FIR हो गई है। हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button