OMG! भाई-बहन बने पति-पत्नी ,कई सालों से था अफेयर, मां ने दोनों को दी थी शादी की सलाह…

भारतीय समाज में भाई-बहन के रिश्ते को बेहद पवित्र माना जाता है। भारतीय समाज में भाई-बहन के बीच शादी नहीं की जाती है। लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं होता है। कई बार विदेशों से भाई-बहन की शादी के बीच खबरें आती रहती है। ऐसा ही मामला एक बार फिर फिनलैंड से सामने आया है। यहां 23 साल की एक लड़की ने 27 साल के सौतेले भाई से शादी कर ली। हैरानी के बाद ये कि इसके लिए पैरेंट्स ने अपनी सहमति दे दी। (Brother and Sister Become Husband-Wife)
READ ALSO-BREAKING: 1.5 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़, नामित आरोपी से की जा रही पूछताछ…
दरअसल, मामला कुछ यूं है कि 23 साल की मैटिल्डा एरिक्सन नाम की लड़की ने 27 वर्षीय सैमुली एरिक्सन से शादी कर ली। इसमें अजीब बात ये है कि दोनों रिश्ते में सौतेले भाई-बहन लगते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 3 साल पहले यानी साल 2019 में मैटिल्डा की मां ने एक दूसरे मर्द से शादी कर ली थी और इस वजह से वह मर्द मैटिल्डा का सौतेला पिता बन गया था। सैमुली मैटिल्डा के उसी सौतेले पिता का बेटा है। ऐसे में जाहिर है कि मैटिल्डा और सैमुली रिश्ते में सौतेले भाई-बहन लगे। उनके प्यार की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।
ऐसे हुई थी दोनों के बीच मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैटिल्डा की मां के 50वें जन्मदिन के मौके पर मैटिल्डा की पहली बार मुलाकात उसके सौतेले भाई यानी सैमुली से हुई थी। फिर क्या, दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और पहली बार मिलने के महज दो हफ्ते बाद ही एक दूसरे को डेट भी करने लगे। इतना ही नहीं, दोनों एक साथ रहने भी लगे। हालांकि उनके दोस्तों को उनके रिश्ते के बारे में जानकर अच्छा नहीं लगा, क्योंकि जिसे वो भाई बोलती थी, वहीं उसका बॉयफ्रेंड बने, ये कैसे हो सकता था। ये बात जब मैटिल्डा की मां को पता चली तो उन्होंने अपनी बेटी को सलाह दी कि उसे दूसरों की बातें सुनने के बजाय अपने दिल की बात सुननी चाहिए। इससे जिंदगी में सब अच्छा ही होगा। (Brother and Sister Become Husband-Wife)
READ ALSO-प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 117 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच
- स्वतंत्रता दिवस पर जमीन विवाद: तलवार लहराने वाला दबंग गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस…
- कोरबा में शराब दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, 30 हजार की शराब ले गए चोर, नकदी को नहीं छुआ…
- अरपा नदी में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ते समय हुआ हादसा…
- PCC चीफ बैज का सरकार पर हमला : कमिश्नर प्रणाली बेकार, गृह मंत्री बदलें; नक्सलवाद पर ओवर कॉन्फिडेंस न रहे सरकार…
- गरियाबंद में बड़ा हादसा टला: ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार दो बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV फुटेज वायरल…