
नई दिल्ली- प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर ‘ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री’ के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संग्राम मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के कई मंत्री इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। वहीं, आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली दौरे से वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए अपने बयान में कहा कि, “पीएल पुनिया के कहने पर दिल्ली में रुका था। ढाई-ढाई साल की बात पार्टी ने कभी नहीं कही, पार्टी तय करती है जिम्मेदारी, जो हम निभाते हैं। ‘टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी कप्तान बनना चाहता है।’ कोई पद फिक्स नहीं रहता, सालों तक भी पद पर रह सकता है।”
सीएम पद को लेकर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि “विवाद तो भाई-भाई के बीच भी होता है। लोगों के बीच स्वच्छ प्रतिस्पर्धाएं होती है। जो पार्टी हाईकमान बोले वो करूंगा।”