छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

निकाय के बाद पंचायत चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पहले चरण में 115 जिला पंचायत सदस्यों की जीत…

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। नगरीय निकाय की तरह ही इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा का जलवा देखने को मिला। 149 जिपं क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का उम्दा प्रदर्शन

राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते। 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों में से, भाजपा ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया। भाजपा ने 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद हासिल किया तथा 22 में कांग्रेस, एक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 10 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड पार्षदों के कुल 3,200 पदों में से भाजपा ने 1,868, कांग्रेस ने 952 और अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 380 पर जीत हासिल की। औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा?
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा। 149 जिपं क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, साथ ही कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का समय क्या था?
छत्तीसगढ़ के सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न 2 बजे तक था। अन्य स्थानों पर मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हुआ था।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कितने निगमों में महापौर पद जीते?
भाजपा ने हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते हैं। इसके अलावा नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा रहा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन कितने प्रतिशत मतदान हुआ?
छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

भाजपा का नगर पंचायतों में प्रदर्शन कैसा था?
भाजपा ने 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद जीते हैं, जबकि 22 में कांग्रेस और 10 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button