छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

Bilaspur Plant Accident: बिल्हा के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात भीषण आग, भट्ठी के पास काम कर रहे 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

A massive fire broke out at the Nova Sponge Iron Plant in Bilha late at night,

Bilaspur Plant Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे के समय प्लांट में कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Massive fire breaks out at Nova Sponge Iron Plant in Bilaspur)

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब 1:30 बजे हुआ। प्लांट की भट्ठियों के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। (Bilaspur Iron Plant fire)घटना के बाद घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।फिलहाल पुलिस और प्लांट प्रबंधन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button