क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

लव जिहाद का मामला आया सामने, शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध बनाकर, धर्म बदलने का बनाया दबाव, पढ़े पूरी खबर…

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला जिसे हिंदू समझ रही थी, असल में वो मुस्लिम निकला। वहीं जब महिला को पाता चला तो आरोपी उससे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि, शादीशुदा महिला अपने पति से झगड़े के बाद अलग रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात राजू उर्फ शब्बीर से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बता कर महिला से दोस्ती की और उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला और आरोपी दोनों ही भिंड जिले के गोहद के रहने वाले हैं जब महिला को युवक पर शक हुआ तो उसने युवक के बारे में जांच पड़ताल की। तब उसे मालूम चला कि वह जिसे हिंदू समझ रही थी, वह असल में मुस्लिम युवक है। जो खुद को राजू बताकर उसे धोखा देकर उसके साथ शरारिक संबंध बना रहा था। महिला ने जब उससे उसका असली नाम पूछा तब उसने महिला को अपना धर्म और असली नाम शब्बीर बताया।

इसके बाद आरोपी उससे जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने महिला को जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत गोला का मंदिर पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शब्बीर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस आरोपी से पूछताछ जुटी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button