वन परिक्षेत्र प्रतापपुर मे मिला नील गाय का बच्चा हाथी के बाद नील गाय के संख्या मे इजाफा अच्छा संकेत…..

मो. जिसान खान प्रतापपुर /जंगलों के लगातार कम होने से जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में घुसने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के धरमपुर सर्किल के ग्राम कोटेया हाईस्कूल बगल गन्ने के खेत नीलगाय के बच्चा घुस आया जिसे अधिकारियों ने पहरा करा इसके झुंड मे छोडवा दिया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग का एक कर्मचारी हाथी क्षति का आकलन करने ग्राम बगड़ा गया था वहां से वापसी आते समय गांव वालों ने उसे सूचना दिया कि हाई स्कूल कोटिया के बगल में केवल प्रसाद बचचु राम के खेत में नील गाय का बच्चा है जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी ने इसकी सूचना डिप्टी रेंजर शैलेश गुप्ता व अन्य कर्मचारियों को दिया शेलेष गुप्ता मौके पर पहुंच अपने उच्च अधिकारियों की इसकी सुचना दिए है और नील गाय के बच्चे को देखरेख करने के लिए वन रक्षकों का डियूटी लगा दिया रात करीब नौ बजे नील गाय का एक झुंड आ कर उस बच्चे को लेकर अपने साथ ले गए शेलेष गुप्ता ने बताया की दलदली सिघरा काफी घना है और यहाँ लगभग 15-20 नील गाय के झुंड को देखा गया है नील गाय की संख्या बढना अच्छा संकेत है लेकिन विभाग के अधिकारी दबे जुबान हाथी समस्या के बाद नील के संख्या को ईजाफा को लेकर कुछ बोल नही रहे है