Bhupesh Baghel का बड़ा आरोप: छत्तीसगढ़ में ब्रांड बदलकर बेची जा रही बियर, सरकार से मांगा जवाब

Bhupesh Baghel का बड़ा आरोप: छत्तीसगढ़ में ब्रांड बदलकर बेची जा रही बियर, सरकार से मांगा जवाब
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर भाजपा सरकार पर “शराब सिंडिकेट” चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। बघेल का दावा है कि प्रदेश में सस्ती बियर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर चिपकाकर शराब दुकानों में बेचा जा रहा है और इससे करोड़ों रुपये का खेल चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे खेल की शुरुआत राजनांदगांव से उजागर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के प्रभारी मंत्री लंबे समय तक विजय शर्मा रहे हैं और उसी इलाके से यह कथित घोटाले का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में कथित तौर पर साफ दिखाई दे रहा है कि बियर के केन पर एक कंपनी का स्टीकर लगा है, जबकि अंदर की बियर किसी दूसरी कंपनी की बताई जा रही है। बघेल ने इसे “कमीशन, सेटिंग और संरक्षण” का संगठित खेल बताते हुए कहा कि ब्रांड बदलकर शराब बेचने का बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है।
https://www.instagram.com/reel/DVruGjNk4tM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रदेश में अफीम, शराब और अन्य विवादित मामलों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टैग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर इस मामले पर सरकार कब तक चुप रहेगी।इस आरोप के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष इसे “भाजपा का शराब सिंडिकेट” बताकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार इस वीडियो और लगाए गए आरोपों पर क्या जवाब देती है और क्या इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।






