क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर: वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है, गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में 01 चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरो पर पानी वाले गुब्बारे मारते हुए उन्हें परेशान करने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिससे चारपहिया वाहन चालक स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

RAIPUR NEWS: रायपुर में नशेड़ी ड्राइवरों पर जबरदस्त कार्यवाही, यातायात के सभी थाना क्षेत्रों में 42 चेकिंग पाइंट…

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुये *प्रकरण में स्वतः संज्ञान* में लेकर वायरल वीडियो में दिख रहे चारपहिया वाहन *टाटा हैरियर क्रमांक सी जी/04/पी डबल्यू/8922* के चालक के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अप क्र 100/26 धारा 281 bns का अपराध पंजीबध कर पतासाजी कर वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की चारपहिया वाहन को जप्त किया गया है। साथ ही संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button