wather updateWeatherweather newsWeather Updateछत्तीसगढ़बड़ी खबर

Raipur News: रायपुर में गर्मी की एंट्री, तेज धुप के साथ चली गर्म हवा…

रायपुर: प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण दोपहर में गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। खास बात यह रही कि रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने के कारण सुबह और देर रात भी हल्की गर्माहट बनी रही।

रायपुर में औसत सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि बादल लगभग 30 प्रतिशत रहे। हवा की गति करीब 2 किमी प्रति घंटा रही, जिससे उमस का प्रभाव भी महसूस किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button