क्राइमदेशबड़ी खबरमध्यप्रदेश

दमोह में रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान बवाल, पुलिसकर्मी की लाठीचार्ज का वीडियो वायरल…

दमोह: दमोह के अस्पताल चौराहे पर रविवार शाम रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह मारपीट करने लगे। पुलिस जब समझाइश के लिए पहुंची तो शांत ना होने पर गुस्साए एक पुलिसकर्मी ने युवक पर लाठियां चला दी। हालांकि अन्य पुलिसकर्मी बीच बचाव करते रहे। लाठियां चलाने का वीडियो भी सामने आया है।

हालांकि कोतवाली टीआई का कहना है की पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों में बीच बचाव किया था। किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। जानकारी के अनुसार रविवार को रविदास जयंती पर एक शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकल रही थी। इसी इसी दौरान अस्पताल चौराहे पर दो युवक आपस में झगड़ पड़े और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।

शोभा यात्रा में पुलिस भी मौजूद थी पुलिस ने दोनों युवकों को अलग-अलग करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक युवक पर लाठियां चला दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि एक युवक को पुलिसकर्मी पकड़कर समझा रहे हैं तभी एक पुलिसकर्मी उस युवक को लाठी मार रहा है।

हालांकि अन्य पुलिसकर्मी बीच बचाव कर रहे हैं उसके बाद वह युवक चला गया और दूसरे युवक को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले में कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है कि अस्पताल चौराहे पर दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने तैयार नहीं थे। इस दौरान उन्हें अलग-अलग करने का प्रयास किया गया था किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button