क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित बस पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर…

कांकेर: कांकेर जिले के आमाबेड़ा के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 32 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर से होते हुए बैलाडीला जा रही थी। इसी दौरान आमाबेड़ा के पास बांध मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आमाबेड़ा अस्पताल भेजा गया, जबकि 8 गंभीर घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button