Raipur Crime: Boyfriend ने Girlfriend को बियर बार में उतारा मौत के घाट, शराब की बोतल से फोड़ी सिर-आंख…
राजधानी रायपुर में फिर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र के एक बियर बार (Raipur Bar Murder) में युवती की बेरहमी से पिटाई और हत्या का LIVE CCTV वीडियो सामने आया है। यहां गुस्साए बॉयफ्रेंड Boyfriend ने शराब की बोतल से गर्लफ्रेंड के सिर और आंख पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवती की 23 दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई। यह पूरी घटना 21 दिसंबर 2025 की है, जो बार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी मारपीट के बाद युवती को गले लगाता है और फिर मौके से फरार हो जाता है।
मृतिका की पहचान रायपुर के गीता नगर निवासी वेदिका सागर के रूप में हुई है। आरोपी का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) बताया गया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। (रायपुर बार गर्लफ्रेंड Girlfriend मर्डर)
21 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वेदिका और शीनू आजाद चौक स्थित जिलेट बार पहुंचे थे। दोनों ने नॉनवेज और शराब ऑर्डर की थी। CCTV फुटेज के अनुसार, पहले किसी बात को लेकर युवती नाराज हुई और शराब की बोतल उठाकर वापस रख दी। इसके बाद आरोपी Boyfriend अचानक भड़क गया। आरोपी ने पहले वेदिका के सीने पर थप्पड़ मारा और फिर शराब की बोतल से सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी आंख और सिर गंभीर रूप से फट गया।
हमले के बाद आरोपी Boyfriend ने खून से लथपथ युवती को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। कुछ देर तक वह वहीं बैठा रहा। CCTV में यह भी सामने आया है कि जाने से पहले आरोपी ने गंभीर रूप से घायल युवती को गले लगाया, शराब पी और फिर फरार हो गया। घटना के वक्त बार में एक अन्य युवक भी मौजूद था।
बार संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। 12 जनवरी 2026 को इलाज के दौरान वेदिका सागर ने दम तोड़ दिया।
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन आजाद चौक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने पहले ही आरोपी Boyfriend को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब युवती की मौत के बाद केस में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
ईशू अग्रवाल (CSP आजाद चौक) ने बताया कि 21 दिसंबर को बार में मारपीट की घटना हुई थी, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






