छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

CG ब्रकिंगे: बहुचर्चित शराब घोेटाले में सौम्या चौरसिया ED की गिरफ्तारी के बाद, हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई

रायपुर । शराब घोेटाले (Liquor scam) में ईडी की गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया ने आज हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इस पर कल सुनवाई होगी। इससे पहले ईओडब्ल्यू के प्रोडक्शन वारंट पर 8 जनवरी को भी सुनवाई होगी। वहीं 13 जनवरी से इस मामले का ट्रायल भी होना है। शराब घोटाले की रचना! छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है।

शराब घोटाला मामले में ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जिसमें 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button