क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

धमतरी में शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ बचाया गया, वन विभाग की टीम ने समय रहते बचाई जान…

धमतरी: उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में एक और तेंदुआ शिकार होते बच गया। वन अमले ने शिकारियों के फंदे में बचा लिया। घटना सीता नदी अभ्यारण्य के तौरेंगा बफर के ग्राम कौकोड़ी की है। तेंदुआ के झाड़ियों में होने की होने की सूचना पर गुरुवार को दोपहर वन उपनिदेशक वरूण जैन ने एक टीम रवाना किया।

एसडीओ गोपाल कश्यप ने जान जोखिम में डालकर रस्सी के जाल से पकड़ा। तेंदुए के गले में 7 दिनों से दो क्लच वायर फंदा फंसा था, जिससे आबादी पर हमले का खतरा था। जंगल सफारी के डॉक्टर जय किशोर जडिया की टीम ने मौके पर इलाज कर तेंदुए की जान बचाई। दो क्लच वायर गले में 7 दिनों से फंसा था।-डॉक्टर जय किशोर जडिया की टीम ने इलाज कर तेंदुआ को बचा लिया।

उपनिदेशक वरुण जैन ने कहा कि अवैध शिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।इनाम योजना भी लागू की गई है दो दिन पहले मगरलोड इलाके में एक तेंदुआ का शिकार किया गया था। आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button