क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

नए साल से पहले रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त, ग्राहक तलाश रहा 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

रायपुर: रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस को नए साल से पहले बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 22 वर्षीय युवक हर्ष नारायण पांडे को 16.56 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 18 दिसंबर की देर रात की गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक झिल्ली में कोकीन रखकर ग्राहक तलाश रहा है और उसे बेचने की तैयारी में है. सूचना के आधार पर गंज थाना पुलिस की टीम ने अटल एक्सप्रेस वे के पास घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा.

तलाशी के दौरान युवक के पास से झिल्ली में छिपाकर रखी गई कोकीन बरामद की गई. पूछताछ में आरोपी की पहचान हर्ष नारायण पांडे के रूप में हुई. पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कोकीन कहां से लाई गई थी और इसके ग्राहक कौन थे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button