क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

CG BREAKING: राजधानी रायपुर के इस जगहे पर खुलेगा, नई पुलिस चौकी SSP ने किया घोषणा…

रायपुर: राजधानी रायपुर Capital Raipur एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से दहल उठी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर पहाड़ी तालाब परिसर में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हुए विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। देखते ही देखते धारदार चाकू निकल आए और तालाब परिसर खून से सन गया।

Capital Raipur प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 से 9 बजे के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। युवकों के बीच पहले गाली-गलौच हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Capital Raipur घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए है, जिसमें युवक सड़क पर गिरते-पड़ते भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर दौड़ता दिखाई देता है, जबकि तालाब परिसर और सड़क पर खून के छींटे साफ देखे जा सकते हैं। इस हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसी के सीने में तो किसी के पेट में गहरी चोट आई है, वहीं एक युवक के बाएं हाथ में गंभीर जख्म बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Capital Raipur बहरहाल इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वह भी सदल बल मौके पर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी जब उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने भी गंभीरता दिखाई। खुद एसएसपी लाल उमेद सिंह अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button