क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

ऑपरेशन आघात: गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, सफेमा कोर्ट के आदेश पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

जशपुर: ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख से ज्यादा की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया है। यह कार्रवाई मुंबई स्थित सफेमा (SAFEMA) कोर्ट के आदेश पर की गई। फ्रीज की गई संपत्तियों में एक मकान, चार बाइक, एक स्कूटी और एक कार शामिल हैं।

पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार से अर्जित की गई संपत्ति पर यह कार्रवाई की है, जिसमें बैंक खाते भी शामिल हैं। चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम जामझोर निवासी रोहित यादव लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था। 6 नवंबर 2021 को कोतबा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे और उसके साथियों को 20.570 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।

कई मामले कोर्ट में है विचाराधीन
रोहित यादव को वर्ष 2013 में 13 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में सिटी कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने 23.630 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। वर्ष 2023 में भी उसे 82 किलो गांजा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रोहित के खिलाफ दर्ज सभी प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है।

तस्करों के लिए पुलिस का कड़ा संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि गांजा तस्करी जैसे अपराधों से कमाई गई अवैध संपत्ति को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई ऐसे तस्करों के लिए स्पष्ट संदेश है कि अगर वे नशे का धंधा नहीं छोड़ते हैं तो उनकी अवैध संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button