क्राइमछत्तीसगढ़देशनई दिल्लीपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबरभारत

J&K फ्लाइट 3 घंटे लेट श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे पर्यटक, यात्रियों ने लगाया बड़ा आरोप…

मनेंद्रगढ़: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के चिरमिरी के 11 पर्यटक श्रीनगर में फंसे हैं। सभी लोग अब घर वापसी के लिए परेशान हैं। पूर्व पार्षद शिवांश जैन ने श्रीनगर एयरपोर्ट से लाइव वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, स्पाइस जेट की श्रीनगर से जम्मू की फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे की थी। लेकिन फ्लाइट 3 घंटे देरी से चल रही है। जिसकी वजह से उन्हें 20 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च कर दूसरी टिकट लेनी पड़ी। READ ALSO :पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…

पूर्व पार्षद शिवांश जैन ने बताया कि, श्रीनगर से जम्मू की फ्लाइट के तीन घंटे लेट होने के चलते उन्हें अतिरिक्त पैसे देकर टिकट लेना पड़ा। जबकि दिल्ली के लिए शाम 4 बजे की दूसरी फ्लाइट भी थी। शिवांश ने आरोप लगाया कि, आपदा के समय में एयरलाइंस मुनाफाखोरी कर रही हैं। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए मदद न करने का आरोप लगाया है। READ ALSO :SEX RACKET: बड़ा SEX रैकेट का हुआ भंडाफोड़, होटल के आड़ पर चल रहा था गोरखधंधा…

पार्षद शिवांश जैन ने कहा कि, उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। जिसके कारण यात्री साढ़े तीन बजे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। देरी के कारण उनकी दिल्ली की फ्लाइट भी छूटने का खतरा बना हुआ है। READ ALSO :पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button