RAJISTHANपॉलिटिक्स

राजस्थान में भजन टीम तैयार, राज्यपाल कलराज मिश्रा ने 22 मंत्रियों को शपथ…

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्राने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है।

राजस्थान में 22 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
चलते चुनाव में प्रत्याशी को बनाया मंत्रीसबसे खास यह है कि भाजपा ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। यह राजस्थान में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव कैंसिल हो गए थे। यहां 5 जनवरी को वोटिंग होनी है। नियमानुसार कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है।

22 में 17 पहली बार मंत्री बनाए गए
मंत्रिमंडल में जिन 22 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 16 पहली बार मंत्री बने हैं। 12 कैबिनेट मंत्रियों से 9, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले में से चार और पांच राज्य मंत्रियों में से चार पहली बार मंत्री बने हैं। अगर सीएम और दो डिप्टी सीएम को भी मिला लिया जाए तो 25 में से 20 पहली बार के मंत्री हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button