
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी की है। इस घोषणा पत्र कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए है। जानकारी के अनुसार “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन भाजपा ने अपने घोषणा पत्र जारी की है और घोषणापत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी’ दिया है।
अमित शाह ने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रूपए धान के दाम देने की घोषणा बीजेपी ने की है। इस घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े ऐलान किए गए हैं। किसानों के कर्ज माफी का कांग्रेस कर चुकी है, इसके अलावा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, गरीबों के लिए आवास, शिक्षा-स्वास्थ्य व युवाओं पर फोकस किया किया है।
भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान
घोषणा कृषि उन्नति योजना की शुरुवात की जाएगी।
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर एक मुश्त भुगतान होगा।
बारदाने के उपलब्धि धान खरीदी के पूर्व की जाएगी।
12000 हजार सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा।
1 लाख रिक्त पदों को 2 साल के भीतर समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरे पर मिलेगी।
चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी।
अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 बोनस दिया जाएगा।
आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना।
500 नए जन औषधि केंद्र।
Cgpsc में पारदर्शिता।
Upsc के तर्ज पर होगी परीक्षा।
Psc घोटाले की जांच।
स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण।
500 में गैस सिलेंडर।
विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रूपये की सहायता।
Cims CIT – हर लोकसभा एम्स इसी तरह हर संभाग में विधानसभा क्षेत्र में ,CIms और CIT की घोषणा।
शक्ति परियोजना।
प्रमुख चार धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य।
1000 km की परियोजना।