छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

Rajim: भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कल, गाँधी मैदान में विशाल सभा आयोजित…

राजिम: गरियाबंद जिले की दोनों विधानसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवारों क्रमशः राजिम से रोहित साहू एवं बिंद्रानवागढ़ से गोवर्धन मांझी का नामांकन शुक्रवार को जिले के सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजनों की उपस्थिति में होगा।

भाजपा प्रत्याशियों के उक्त नामांकन प्रक्रिया में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी शामिल होंगी, साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक बिंद्रानवागढ़ डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे।

नामांकन प्रक्रिया के पूर्व लगभग 11 बजे गाँधी मैदान में विशाल सभा आयोजित किया गया है जिसके पश्चात रैली के रूप में निकलते हुए निर्धारित समय पर दोनों भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में जमा की जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button