
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिन्हा सचिन श्री राजकुमार सिन्हा कोष अध्यक्ष श्री खोमन सिन्हा एवं समस्त ग्राम प्रमुखों की सहमति से महिला मंच के तत्वाधान में महिला जागरूकता पर पोला तीज मिलन का कार्यक्रम सिन्हा भवन फिंगेश्वर में रखा गया जिसमें परिक्षेत्र के सभी ग्राम के महिला ग्राम प्रमुखों ने इस कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता भी कराया गया इसमें प्रमुख रूप से पेंटिंग फुगड़ी डांसिंग कुर्सी दौड़ मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमे कुर्सी दौड़ में में प्रथम स्थान श्रीमती तारिणी हुकुम सिंह बोरसी मटका फोड़ में प्रथम श्रीमती संतोषी सिन्हा गनियारी पेंटिंग में प्रथम गायत्री सिन्हा फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के महिला अध्यक्ष धनेश्वरी सिन्हा ने बताया कि समाज के महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम प्रमुख महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया निश्चित रूप से इस प्रकार के आयोजन का समाज के महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा समाज में होने वाले विभिन्न गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति सकारात्मक सोच स्थापित होगा क्योंकि हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने को कहा जाता है।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं को सामने लाने के उद्देश्य से तीज पोला मिलन रखा गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही साथ महिला अध्यक्ष धनेश्वरी सिन्हा ने सभी महिलाओं को अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने परिवार को किस तरह से संगठित रखें जिससे हमारा परिवार सभी रचनात्मक कार्यों में आगे आ सके साथ समाज को नशा मुक्त किया जा सके।
जिससे आने वाला पीढ़ी एक सशक्त समाज के निर्माण में हमारा शत प्रतिशत योगदान निभा सके इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में में इनकी उपस्थिति रही अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिन्हा सचिव श्री राजकुमार सिन्हा क्रांति कार्यकारिणी सदस्य श्री हुकम सिन्हा कोष निरीक्षक श्री गुलाब सिन्हा ललित सिन्हा भोज सिन्हा पोहट सिन्हा भुनेश्वर सिन्हा जितेंद्र सिन्हा कन्हैया सिन्हा महिला मंच अध्यक्ष सुश्री धनेश्वरी सिन्हा श्रीमती पूर्णिमा सिन्हा श्रीमती संतोषी सिन्हा श्रीमती सरिता सिन्हा श्रीमती शतरूपा सिन्हा श्रीमती राधिका सिन्हा श्रीमती ललिता सिन्हा श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा श्रीमती मीना सिन्हा श्रीमती तारिणी सिन्हा श्रीमती तनुजा सिन्हा गीतांजलि सिन्हा श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा तनुजा सिन्हा ओजल सिन्हा नीतू सिन्हा श्रीमती डामेश्वरी सिन्हा पायल सिन्हा प्रज्ञा सिन्हा छाया सिन्हा गायत्री सिन्हा।