छत्तीसगढ़बड़ी खबर

भूपेश सरकार के खिलाफ अनीता ध्रुव का यह अनोखा कार्यक्रम, भूपेश सरकार के घोषणा-पत्र का होगा अंतिम संस्कार, अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील

धमतरी:- सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव व उनके समर्थकों के द्वारा भूपेश सरकार के जन घोषणा-पत्र का दहन कर अंतिम संस्कार करेगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रचार-प्रसार प्रभारी जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता के सामने गंगाजल की कसम खाकर जन घोषणा-पत्र जारी किया था, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 36 वादें किए थे। लेकिन आज 5 वर्ष बितने जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनाव के समय किए वादा पूरा नहीं हुआ है। उल्टा भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में डूबा दिया है। भूपेश सरकार के राज में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा-पत्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को सौपें ज्ञापन में बताया कि 20 अगस्त 2023 रविवार को ग्राम-सलोनी में सुबह 11 बजे जन घोषणा-पत्र का दहन किया जाएगा। इसके बाद 12 बजे मुंडन कार्यक्रम होगा। और दोपहर 1 बजे जन घोषणा पत्र का महानदी में अस्थि विसर्जन करेगी। अंत में 2:30 बजे शान्ति भोज कराया जाएगा। जिसमें क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
आपको बता दें कि भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनीता ध्रुव का यह अनोखा कार्यक्रम है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कांग्रेस पार्टी को जन घोषणा-पत्र को याद दिलाने यह बड़ा आंदोलन किया जा रहा है, जिसका अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button