छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

भाजपा का आरोप: प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों के साथ की बेवफ़ाई, कंकड़ माटी वाली अमानक वर्मी खाद बेची…

गरियाबंद: प्रदेशभर के किसानों को अमानक वर्मी कपोस्ट खाद बेचे जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कलेक्टर का घेराव किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की और किसानों को मिलने वाले अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद के वितरण में रोक लगाने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन के सामने रखी। इसे लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अपर कलेक्टर अविनाश भोई को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा के इस घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके पहले गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस 2 रूपए में गोबर खरीद कर उसे 10 रुपए में वर्मी कंपोस्ट खाद बताकर जबर्दस्ती किसानों को बेच रहे है। ये खाद पूरी तरह से अमानक और कंकड़ माटी वाली है। किसानों को सीधे सीधे खाद के नाम पर ठगा जा रहा, उनके साथ छल किया जा रहा है। इससे समूचे प्रदेश के किसानों को आर्थिक क्षति हुई है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने आरोप लगाए कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। सोसाइटी के माध्यम से गरीब किसानों को कंकड़ माटी वाली अमानक खाद बेची जा रही है। किसान विरोध कर रहे इसके बाद भी जबरन उनके खाते से पैसे कटे जा रहे हैं। उन्होंने पीड़ित किसानों तत्काल मुआवजा देने की मांग की। साथ मुख्यमंत्री पर ही तंज कसा कि मुआवजा देने के बजाय पीठ दिखाने का काम न करे।

इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी ने भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। विधायक ने कड़े शब्दो में कहा कि भूपेश सरकार ने अपनी नैतिकता खो दी है। किसानों के साथ बेईमानी कर रही है। खाद उर्वरक के नाम पर किसानों को गुणवत्ताहीन खाद दी जा रही। किसान आज इस किसान विरोधी सरकार से पीड़ित, हताश और निराश है। सरकार ने जल्द ही इसमें सुधार नहीं किया तो किसानों के साथ बढ़ा आंदोलन करेंगे।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि किसानों लुभावने वादे कर सत्ता में आई भूपेश सरकार ने आज किसानों को त्रस्त कर पश्चाताप की आग में जोक दिया है। किसान इस कदर पीड़ित हो गए है कि अब वे सरकार को ही कोसने लगे है। हरित ने कहा कि सरकार ने लापरवाही के कारण प्रदेश के किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button