छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

Raipur: भाजपा तेलीबांधा मंडल के नए अध्यक्ष बने सुनील कुमार कुकरेजा…

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के अध्यक्ष जंयती भाई पटेल ने दो नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। तेलीबांधा मंडल के अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार कुकरेजा को नियुक्त किया गया वहीं जवाहर नगर मंडल के नवीन मंडल अध्यक्ष का दायित्व संतोष साहू को दिया गया। मंडल अध्यक्ष के रूप में सुनील कुकरेजा की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देते वालों का तांता लग गया।

इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जवाहर नगर मंडल के प्रभारी के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शुक्ला जी को नियुक्त किया गया। साथ ही जवाहर नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा जी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

सुनील कुमार कुकरेजा के मंडल अध्यक्ष बनने से पूरे मंडल में हर्ष का वातावरण है। सुनील कुमार कुकरेजा ने पार्टी के सभी वरिष्ठों, जिला अध्यक्ष को इस अवसर के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं कहा कि उनका लक्ष्य संगठन के कार्यों को गति देकर आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button