रोपा के लिए जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गर्भवती महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Bilaspur. आज सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बता दे की इस हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि 35 से 40 मजदूर घायल हो गए है। यह हादसा है चकरभाठा थाना क्षेत्र की वही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। जिसके बाद पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
आपको बता दे की हरदी निवासी एक किसान अपनी खेत की रोपाई कराने के लिए पास के गांव सरवानी से मजदूरों को बुलाया था। सुबह करीब 50 मजदूर ट्रैक्टर में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर निकले थे। सभी ट्रैक्टर में सवार थे। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सड़क किनारे गड्ढे और कीचड़ में वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया।
हादसे में 35 से 40 मजदूर घायल हो गए। उन्होंने प्राथमिक और बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, करीब दर्जन भर मजदूरों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। सरवानी की रहने वाली लक्ष्मी बाई केंवट (22) पति राजेंद्र केंवट को गंभीर हालत में सिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीन बाई गर्भवती भी थी।हादसे की खबर मिलने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पहुंची। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया, जिसके बाद भड़के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। नाराज लोग मृतक और घायलों के परिवारवालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।