raipurUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स
शख्स ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी ,खून से सनी मिली लाश

रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खमतराई थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके की है।
आपको बता दे यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास हुई। आलोक सिंह (45) लक्ष्मी नगर में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही संस्थान से इस्तीफा दिया और शुक्रवार को खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली।