देश

प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद, प्रेमी ने की फांसी लगाकर खुदकुशी..

दुर्ग। जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको दे की युवक मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया है कि बंटी का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप होने के बाद से वो दुखी था। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय बंटी यादव दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे में लगे फंदे से लटकते मिला। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब परिज घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button