
रायपुर । राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से हर कोई परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून देशभर में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मंगलवार 13 जून को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी होगी। आने वाले दो दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू के आसार बने हुए है। Meteorological Department issued alert
इस सीजन में पहली बार रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्रीहालांकि जून का पहला पखवाड़ा लगभग बीतने वाला है और इन 12 दिनों में छत्तीसगढ़ में गर्मी व उमस बढ़ते जा रही है। शाम को हो रही अंधड़ व हल्की बारिश से उमस में और बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को इस सीजन में पहली बार रायपुर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा हैै। दिन के साथ ही रात का अधिकतम तापमान भी 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
इसी प्रकार प्रदेश में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रात में बदला मौसम का मिजाजदिनभर की तपिश व उमस के बाद सोमवार शाम से लोगों को थोड़ी राहत मिली शुरू हुई। शाम को भी कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। वहीं रात्रि आठ बजे के लगभग भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।
इससे मौसम भी खुशनुमा हुआ और लोगों को गमी से राहत मिली।बुधवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश होगी और तापमान भी घटेगा। साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 जून तक बारिश के ही आसार बने रहेंगे। Meteorological Department issued alert
21 जून को छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसूनमौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ और भाग कोंकण तमिलनाडू के शेष भाग, सिक्किम और बिहार के कुछ भाग तक पहुंच चुका है। मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा है। केरल में मानसून अपने निर्धारित समय से आठ दिन विलंब हुआ है, इसे देखते हुए प्रदेश में भी मानसून विलंब हो रहा है।