
रायपुर। प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल से जनता पहले ही परेशान है। ऐसे में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अब महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ भी प्रदर्शन करने वाले हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ का यह प्रदर्शन आज नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर होगा। Health workers and coordination union
महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ आज नियमितिकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ में कार्यरत कार्यकर्ता बच्चों और माताओं के वैक्सीनेशन का काम करते है और 12 साल से भी ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Health workers and coordination union