घर पर बाजार जैसी चूर-चूर नान बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
शाही पनीर से लेकर दाल मखनी का स्वाद तब और भी अधिक बढ़ जाता है, जब उसके साथ चूर-चूर नान सर्व किया जाए। इसका बेहद ही डिलिशियस स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है। इसका एक क्रिस्पी टेस्ट होता हैं, जो नान के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। अक्सर लोग घर पर नान तो बना लेते हैं, लेकिन चूर-चूर नान बनाना उनके लिए थोड़ा ट्रिकी हो जाता है। अगर वे घर पर चूर-चूर नान बनाते भी हैं, तो भी वह बाजार जैसे नहीं बनते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चूर-चूर नान बनाते समय आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स का ध्यान रखना होता है। लेकिन अक्सर लोग इन टिप्स को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उनके नान का वह टेक्सचर और क्रिस्पीनेस नहीं आ पाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिल्कुल बाजार जैसे चूर-चूर नान बना सकती हैं- (crumbled bread like market)
नान के आटे की सामग्री
जब आप घर पर चूर-चूर नान बना रही हैं तो आपको उसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और उसकी मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। अमूमन नान को मैदा से तैयार किया जाता है, लेकिन घर पर इसे हेल्दी व टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें गेंहू का आटा भी मिक्स करें। साथ ही सादी दही भी इसमें जरूर मिक्स करें। इससे बाद में नान काफी अच्छे बनते हैं।
यूं लगाएं आटा
चूर-चूर नान बनाने के लिए आटा सही तरह से लगाना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आप आटा लगाने के लिए गरम पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे ना केवल यीस्ट को सही तरह से एक्टिवेट होने में मदद मिलती है, बल्कि आपका आटा भी सही तरह से फूलता है। जिससे बाद में चूर-चूर नान काफी अच्छे बनते हैं। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप आटे को पर्याप्त समय लगाकर उसे गूंथें। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे आटा अधिक स्मूथ व लोचदार हो जाता है। (crumbled bread like market)
करने दें रेस्ट
कुछ लोग आटा लगाने के तुरंत बाद या फिर 15-20 मिनट बाद ही नान बनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उनके चूर-चूर नान बाजार जैसे नहीं बन पाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप आटा लगाने के बाद उसे कम से कम एक घंटा रेस्ट अवश्य करने दें। इससे ग्लूटन को रिलैक्स होने का समय मिलता है और नान भी काफी टेस्टी और बिल्कुल बाजार जैसे बनते हैं। (मार्केट जैसी तंदूरी रोटी बनाने के टिप्स)
करें रोल व ब्रशिंग
जब आप घर पर चूर-चूर नान बना रही हैं तो उसे पकाने से पहले एक बार नान को पिघले हुए घी से ब्रश करें। ऐसा करने से इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहती हैं कि नान को बेलते समय उसकी थिकनेस एकसमान रहे तो इसके लिए आपको नान का आटा लेकर उसे थिन राउंड या ओवल शेप में रोल करें। साथ ही, बेले हुए नान के एक तरफ को पानी से हल्का गीला करें ताकि यह चिपक सके और फूलने के लिए भाप बन सके। इस टिप पर ध्यान देना बेहद जरूरी है ताकि आपके नान एकदम बाजार जैसे बन सकें। (crumbled bread like market)
यूं करें कुकिंग
चूर-चूर नान का आटा सही ढंग से लगाने और उसे बेलने के साथ ही आपको उसे सही तरह से पकाना भी चाहिए। नान को पकाने के लिए हाई-हीट कुकिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए पहले आप एक तंदूर या नॉन-स्टिक तवे को तेज़ आंच पर गरम करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।