छत्तीसगढ़ के भिलाई में सूर्या मॉल में संचालित एक और सेंस स्पा सेंटर पर दुर्ग पुलिस ने छापा मारा है। जहां मौके पर कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। शहर में 3 दिन बाद स्पा सेंटर पर दूसरी बार छापा पड़ा है।

20 अप्रैल की रात तकरीबन 8 बजे पुलिस की टीम स्पा सेंटर पहुंची। बंद स्पा सेंटर के मैनेजर को कॉल करके बुलवाया गया और उसकी मौजूदगी में स्पा सेंटर को खुलवाया गया। तलाशी में कई आपत्तिजनक सामान मिले। एसी के ऊपर से लेकर बाथरुम तक में यूज्ड कॉन्डोम पड़े थे। बेड के नीचे और अन्य जगहों से कॉन्डोम बरामद हुए हैं। इस मामले पर पुलिस आज बड़ा खुलासा कर सकती है।

भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंस स्पा सेंटर में छापा मारा
3 दिन पहले भी भिलाई स्थित सूर्या मॉल में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा था। यहां स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब छापा मारा, तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं। पुलिस ने स्पा सेंटर से बड़ी मात्रा में कंडोम और अन्य अमानक सामग्री भी जब्त की है।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






