CG BREAKING: घर में घुसा 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा, गुस्से में मारा फन, देखें वीडियो
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. घर में अगर 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुस जाए, तो आप समझ सकते है कि घर वालों की नींदे ही उड़ जाती है. इसके बाद यदि कोबरा गुस्से में हो और बार-बार फन मार रहा हो तो… ऐसा ही कुछ हुआ गौरेला के ज्योतिपुर में रहने वाले संजीव कुमार दास के मकान.
इनके घर करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा किचन में घुस गया. यह देख के मकान रहने वाले लोग भी घबरा गए. अच्छी बात ये रही कि सांप को अंदर जाते घर के लोगों ने देख लिया था. यही कारण है कि उन्होंने इसकी जानकारी घर के सदस्यों को दी और फिर उन्होंने स्नैक कैचर को बुलाया और उन्होंने कोबरा को पकड़ा, लेकिन इस दौरान कोबरा गुस्से में नजर आया और 2-3 बार उसने गुस्से में डसने के लिए फन मारा.
सांप को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर द्वारिका कोल को बुलाया गया था. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक ब्लैक कोबरा किचन में 14 इंच की मोटी दीवार के अंदर जा घुसा था. मौके पर पहुंच स्नेक कैचर द्वारिका कोल और उनके साथी ने दीवार को धीरे धीरे तोड़ा ताकि कोबरा को किसी तरह की चोट न पहुंचे.
कोबरा को करीब 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया. ब्लैक कोबरा की लम्बाई करीब 5 फीट थी जिसे पकड़कर स्नेक कैचर के द्वारा जंगल में छोड़ा दिया.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






