केशकाल : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर पहुँचने से पहले केशकाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां NH30 को लोगों ने जाम कर दिया है।
Read More: CG: खतरनाक कोबरा फन फैलाए महिला के शरीर पर, चार घंटे तक हाथ में लिपटे बैठा रहा नाग…दहशत में लोग
कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने जाम किया NH30
दरअसल, कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने NH30 जाम किया है। कंगला मांझी के सदस्य बैनर पोस्टर फाड़ने के बाद आक्रोशित हो गए हैं और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों ने पोस्टर फाड़ने वालो को गिरफ्तार करने की मांग कर कर रहे हैं। कंगला मांझी के वर्दी धारी सदस्यों के नेशनल हाइवे को जाम करने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। केशकाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी…
- कथा स्थल के पास पैरावट में लगी आग, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा…
- नेता के स्वागत में पढ़ाई बाधित! स्कूली बच्चों से लगवाए ‘हसदेव बचाओ’ के नारे, वीडियो वायरल…
- दुर्ग में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का कांच क्षतिग्र…
- DSP–कारोबारी प्रेम कांड में बड़ा खुलासा, नक्सल ऑपरेशन की सीक्रेट जानकारी शेयर करने का आरोप…
- कमिश्नरी लागू होने से पहले रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 जवानों का तबादला…






